Looking For Anything Specific?

ads header

बाबाजी की रसोई पर टीका राम रातावाल ज़ी कीं अध्यक्षता मे बैठक,चतर सिंह रछोया के पेनल का समर्थन, दो उम्मीदवारों की घोषणा

 


दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) ।  बाबाजी की रसोई आर्य समाज रोड,देव नगर, करोल बाग पर पूर्व महासचिव अखिल भारतीय रैगर महासभा व समाजसेवी चतर सिंह रछोया ने रैगर समाज के गणमान्य लोगो के साथ एक बैठक की, जिसकी अध्यक्षता टीका राम रातावाल ज़ी (सेवानिवृत प्रधानाचार्य) ने की l इस बैठक मे निर्णय लिया गया कि आगामी अखिल भारतीय रैगर महासभा चुनाव मे समाजसेवी चतर सिंह रछोया के पेनल को तन मन धन से समर्थन व सहयोग किया जायेगा और अधिक से अधिक मतों से जिताया जायेगा l

इस अवसर पर समाजसेवी चतर सिंह रछोया ने अपने पेनल के दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की, जिसमे उपाध्यक्ष पद पर अजय शेरसिया और सचिव पद पर श्रीमति सुनीता चांदौलिया के नाम घोषित किये l

बैठक में समाजसेवी पृथ्वी राज बारोलिया ने भी अखिल भारतीय रैगर महासभा चुनाव-2026 से सम्बंधित अपने विचार व्यक्त किये।

अंत में अध्यक्षता कर रहे टीका राम रातावाल जी ने बैठक में आये सभी सभी लोगो का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।  

Post a Comment

0 Comments